Homeजहानाबादपुलिस लाइन में जवान ने खुद को गोली मार किया आत्महत्या, जाँच...

पुलिस लाइन में जवान ने खुद को गोली मार किया आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar: जहानाबाद जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रविवार को पुलिस लाइन में बिहार पुलिस के एक जवान के द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया गया है। मृतक जवान की पहचान विनोद चौधरी के रूप में की गई है, जो गया जिले के परईया गांव के निवासी बताए जा रहे है। वही इस बात की जाँच की जा रही है की जवान ने खुद को गोली क्यों मारा?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही घटना के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर जवान के स्वजन भी पहुंच गए, जिन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया गया। जवान को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। आपको बता दे की एक माह पूर्व पत्नी की भी मौत बीमारी के कारण हो गई थी, तभी से जवान तनाव में जी रहे थे।

वही घटना की सुचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन पहुंच जवानों से घटना की जानकारी ली। एसडीओपी राजीव सिंह ने बताया कि जवान दस दिन पहले ही अपनी पत्नी का दाह संस्कार व श्राद्ध कर वापस ड्यूटी पर आया था। जवान की ड्यूटी कोर्ट में थी। पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मार ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments