Homeचैनपुरपुलिस पर हमला करने के मामले में महिला सहित आठ गिरफ्तार, जमीन...

पुलिस पर हमला करने के मामले में महिला सहित आठ गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था बवाल

कैमूर में पुलिस पर हमला करने के मामले में महिला सहित आठ गिरफ्तार | जमीन विवाद में हुआ था हमला

कैमूर (बिहार): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में जमीन विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों और न्यायालय के अधिकारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में महिला सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीता देवी (पति हनुमान राम), ममता देवी उर्फ ममीता देवी (पति चौकी राम), हनुमान राम (पिता स्व. महावीर राम), हरी राम, शिव कुमार राम (दोनों पिता स्व. महादेव राम), मुन्ना राम (पिता स्व. सुदामा राम), विद्या राम उर्फ विद्याधर कुमार, तथा उमेश कुमार (दोनों पिता मुन्ना राम) — सभी निवासी ग्राम इस्माइलपुर, थाना चैनपुर के रूप में हुई है।

जमीन पर कब्जा दिलाने गई टीम पर हुआ था हमला

मामला भभुआ न्यायालय में चल रहे एक जमीनी विवाद से जुड़ा है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में 5 अगस्त 2025 को वादी पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए चैनपुर के राजस्व पदाधिकारी-सह-प्रभारी सीओ बब्बन पाल और न्यायालय द्वारा नियुक्त कर्मी की टीम पुलिस बल के साथ इस्माइलपुर गांव पहुंची थी।

जमीन मापी और कब्जा प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस और न्यायालय टीम पर अचानक हमला कर दिया था।
हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि न्यायालय के कर्मियों को भी चोटें आई थीं।

40 नामजद के खिलाफ एफआईआर, अब तक कई गिरफ्तारियां

हमले के बाद प्रभारी सीओ बब्बन पाल ने चैनपुर थाने में 40 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इस मामले में पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।
अब पुलिस ने ताजा छापेमारी में आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि > “जमीन पर कब्जा दिलाने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था।
दर्ज प्राथमिकी के आलोक में लगातार छापेमारी चल रही थी। ताजा कार्रवाई में महिला सहित आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments