Sunday, June 15, 2025
Homeमोहनियापुलिस ने रेलट्रैक से एक वृद्ध का शव किया बरामद

पुलिस ने रेलट्रैक से एक वृद्ध का शव किया बरामद

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गया रेलखंड पर मुठानी व पुसौली स्टेशन के बीच रेलट्रैक से शनिवार को स्थानीय थाना की पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान राम सूरत सिंह के रूप में की गई है, जो मोहनियां थाना क्षेत्र के सरेया ग्राम निवासी बताए जा रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ममले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मोहनियां थाना पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मुठानी व पुसौली स्टेशन के बीच रेलट्रैक पर एक वृद्ध का शव पड़ा है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर थाना लाई। जिसके बाद मृतक का फोटो अगल बगल के ग्रामीणों को दिखाया गया।

जिसके आधार पर सरेया ग्राम निवासी जितेंद्र यादव मोहनियां थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शव उनके पिता का है। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद शव का सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments