Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हाल में ही व्यवसाई के मुंसी से 15 लाख की लुट की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर अपराधियों ने मुंसी को गोली मार दिया था। जिसके बाद वरिय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उस दौरान पुलिस को सुचना मिली 4 अपराधकर्मी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद छापेमारी की गई और दबोच लिया गया। जिसके पास तीन लोडेड पिस्टल बरामद हुई।
पुछताछ के दौरान सभी ने मुंसी पर गोलीबारी और लुट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वही लुटी हुई राशी में 2 लाख 50 हजार रूपए पुलिस को सौपा। वही इस मामले पर डीएसपी ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में लगातार करवाई किया जा रहा है। इसी दौरान चार शातिर बदमाश को हथियार और ज़िन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया हैं। लुट हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम दिया करते थे। बीते दिन पूर्व मुरौल में एक व्यवसाई के मुंशी को गोली मारकर 15 लाख की लूट किया था। जिस मामले में यह सभी आरोपी संलिप्त हैं। जिसमे 2.50 लाख रुपए को बरामद किया गया है। कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।