Homeचैनपुरपुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुलहरा गांव में युवक पर हमला,...

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुलहरा गांव में युवक पर हमला, सिर फूटा

कैमूर में पुरानी रंजिश पर हमला: युवक का सिर फोड़ा, चेन और नकदी लूटी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुड्डू साह (पिता स्व. किशोर साह) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 2 अप्रैल की सुबह की है जब गुड्डू साह अपने मिल पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग—हरि कुशवाहा, ललन कुशवाहा, पुन्ना कुशवाहा और रामसूरत कुशवाहा सहित अन्य वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जब गुड्डू साह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने पास मौजूद खंती से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये भी छीन लिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल अवस्था में गुड्डू साह को चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments