Homeचैनपुरपुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, सास-बहू पर हमला; पुलिस में दर्ज...

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, सास-बहू पर हमला; पुलिस में दर्ज हुई प्राथमिकी

कैमूर: पुराने विवाद में सास-बहू के साथ मारपीट, चैनपुर थाने में मामला दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर सास और बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल महिलाओं ने इलाज कराने के बाद थाने में लिखित शिकायत दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटमापुर गांव निवासी सचिनी देवी (पति भोला बिंद) ने अपने आवेदन में बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह घर पर मौजूद थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान गांव के ही जमुना बिंद, सिकंदर बिंद और सोनू बिंद वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। आरोप है कि तीनों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। हंगामा और शोर सुनकर उनकी सास बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।

घटना के बाद दोनों महिलाएं घायल अवस्था में चैनपुर थाना पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां इलाज कराया गया। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments