Homeगयापिंडदानियों के लिए गयाजी में निशुल्क टेंट सिटी अबासन का किया गया...

पिंडदानियों के लिए गयाजी में निशुल्क टेंट सिटी अबासन का किया गया शुरुआत

Bihar:  गया मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी पितृपक्ष मेला में आने वाले सभी पिंडदानियों के लिए गांधी मैदान में निशुल्क टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। इस 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग के निगरानी में  हुआ है। जिसका शुभारंभ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ0 प्रेम कुमार और जिला पदाधिकारी डॉ0 त्याग राजन एस एम ने संयुक्त रूप से की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsप्राप्त जानकारी के अनुसार टेंट सिटी में शौचालय, साफ सफाई, रोशनी, सुरक्षा, गंगाजल, लौकर पंखा सहित सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि टेंट सिटी में एक साथ 2500 पिंड दानी ठहर सकते हैं, जिसका कोई शुल्क नहीं लगेगी। यह टेंट सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया है जो हाई क्वालिटी का है, हवादार और रोशनी नुमा है। साथ हीं पिंडदानियों के मनोरंजन के लिए सूचना एवं प्रसारण विभाग ओर से जगह-जगह एलसीडी टीवी लगाई गई है।

जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। वही टेंट सिटी उद्घाटन के बाद प्रथम दिन लगभग 50 पिंडदानी ठहरे हुए हैं। जिन्हें प्लास्टिक में पैक गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। गंगाजल का सेवन पीने या पितरों को तर्पण करने के लिए कर सकते हैं। साथ ही साफ सफाई के लिए नगर निगम के कर्मी निरंतर लगे हुए हैं। टेंट सिटी पर निगरानी रखने के लिए पदाधिकारी भ्रमण करेंगे। यह भी बताया गया कि टेंट सिटी में ठहरने वाले सभी पिंडदानियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments