Homeरोहतासपारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार किया हत्या, फिर...

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार किया हत्या, फिर खुद भी मार लिया गोली

Bihar: रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सारांव गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पारिवारिक विवाद में एक पति के द्वारा पहले अपनी पत्नी की गोली मार हत्या कर दी गई एवं फिर खुद को भी गोली मार लिया गया। मृतक पत्नी  पूनम देवी के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति सुगंध कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय मौके पर पहुंच गए हैं तथा पूनम के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से प्रयुक्त दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस तथा तीन 12 बोर का खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि 12 साल पहले पूनम देवी की शादी सुगंध कुमार से हुई थी।

शादी के बाद से ही पति सुगंध कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी को उसके मायका संझौली प्रखंड के तेंदुआ जाने नहीं देता था। दो दिन पहले ही पूनम देवी अपने मामा के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था। बुधवार की सुबह उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments