Homeरोहतासपारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, मौत

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, मौत

Bihar: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई के द्वारा गोली मार बहन की हत्या कर दी गई। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नाली के पानी बहने को लेकर विवाद हो रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS newsइसी दौरान 17 वर्षीय शिवानी कुमारी उर्फ गोल्डी को पारिवारिक झगड़ा के दौरान चचेरे भाई सुनील सिंह ने गोली मार दी। गोली उसके गर्दन में लगी है।‌ गोली लगने से गोल्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया की एक वर्ष पूर्व भी चाचा के द्वारा भतीजी के सिर पर लाठी से प्रहार कर‌ घायल कर दिया था। दरसल दो वर्षो से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वही लड़की के चाचा अमर सिंह ने बताया कि 112 नंबर की पुलिस टीम की मौजूदगी में लड़की को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में रखी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments