Homeचैनपुरपानी बहाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत पति और...

पानी बहाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत पति और दो बेटियाँ घायल

पानी बहाने के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल | Chainpur Kaimur News

Bihar | कैमूर (चैनपुर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजांव में पानी बहाने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक महिला, उसकी दो पुत्रियां और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराए जाने के बाद मामले को लेकर चैनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी, पति श्याम नारायण राम, निवासी ग्राम करजांव ने अपने आवेदन में बताया कि वह शाम करीब 7 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही विक्रम राम, शिव मुनी राम, गुड़िया देवी, शीशम कुमारी सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और पानी बहाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

जब मुन्नी देवी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब पति श्याम नारायण राम और बेटियां चांदनी कुमारी एवं नंदनी कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उनके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गई। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायल चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments