Sunday, April 13, 2025
Homeमुंगेरपत्नी की हत्या कर शौचालय की टंकी में छुपाया शव, सास व...

पत्नी की हत्या कर शौचालय की टंकी में छुपाया शव, सास व पति हिरासत में

Bihar: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा विवाहिता के ससुराल वालो के द्वारा विवाहिता की हत्या कर उसके शव को छिपाने के लिए 15 फिट के खाली शोचलाय की टंकी में डाल दिया गया एवं उसके बाद मिटटी और भूसा से ढक कर सीमेंट का प्लेट चढ़ा दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब असरगंज थाना की पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने बीती रात सजुआ गांव पहुंच शोचलाय के टंकी में रखे शव को निकाला एवं पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई है। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी नंद किशोर सिंह की पुत्री अमीषा भारती ने मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव के कुशवाहा टोला निवासी अशोक कुमार के पुत्र आशीष कुमार से प्रेम विवाह कि थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News NS Newsवही शादी के एक वर्ष बाद विवाहिता का अपने पति एवं ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। एक महीना पूर्ब अमीषा भारती अपने मायके गई थी। जिसके बाद 4 मार्च को पत्नी को लाने के लिए पति आशीष अपने जीजा रविंदर को लेकर अपने सुसराल गया था, जिसके बाद अमीषा सुसराल आ गई। वही दो दिन बाद आशीष ने अपने सुसराल वालो को फोन कर बताया की अमीषा किसी लड़के के साथ घर से भाग गई है। जिसके बाद सुसराल वालो ने अमीषा की खोजबीन शुरू कर दी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने असरगंज थाना में इसकी सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष धरवेंद्र कुमार राय ने रविवार की शाम अमीषा भारती के पति आशीष को शक के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछ ताछ की तो मामला का खुलासा हुआ। अमीषा भारती नर्स बनना चाहती थी इसको लेकर मायके के परिवार द्वारा एक साल पूर्ब उसका एडमिशन झारखंड के जमशेदपुर के गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज में करवा दिया गया था। लेकिन सुसराल वाले अमीषा की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं देना चाहते थे।

वे लोग चाहते थे की विवाहिता के मायके के लोग इसका खर्च उठाये किन्तु अमीषा को ये सब पसंद नहीं था जिसको लेकर अक्सर पति -पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। कुछ माह पूर्ब अमीषा ने अपनी माँ को फोन कर बताया की उसका पति उसे मारपीट करता है। वही मृतक विवाहिता के परिजनों ने बताया की दो साल पूर्व दोनों ने प्रेम प्रेम विवाह किया था। वही सुसराल वाले अमीषा को पढ़ाने के लिए डेढ़ लाख रूपये की मांग कर रहे थे तो हमलोगो ने कहा की हम पैसे नहीं देंगे क्योकि आप लोग प्रेम विवाह किये है और अमीषा को आप लोग पढ़ाइये। लेकिन सुसराल वाले अमीषा पर दबाब बना रहे थे। जिसके कारण वे परेशान रहती थी। वही पुलिस ने पति आशीष कुमार और उसकी माँ क्रांति देवी को हिरासत में लेकर लेकर पूछ ताछ कर रही है। वही घर के अन्य सदस्य फरार है। थानाध्यक्ष धरवेंद्र कुमार राय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया है। वही मामले की छानबीन की जा रही है। एफएसएल की टीम मोके वारदात पर पहुंच कर साक्ष्य इकठा कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments