Homeभागलपुरपति ने पत्नी व पुत्री को गोली मार किया घायल, फिर स्वयं...

पति ने पत्नी व पुत्री को गोली मार किया घायल, फिर स्वयं को भी मारा चाकू

Bihar: भागलपुर जिले के गोराडिहा थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शनिवार की देर रात्रि घरेलू विवाद में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी व पुत्री की गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वही वारदात के बाद आरोपित ने स्वयं भी चाकू गोद घायल कर लिया। सभी घायलो का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआरोपित पति की पहचान मोहम्मद अजहर के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर पति मोहम्मद अजहर के द्वारा पत्नी अफरोज के पेट में गोली मार दी गई। गोली पेट को पार करते हुए  पास में सो रही पुत्री शकीला के सीने में जा फंसी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल पत्नी को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जबकि पुत्री का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां सीने में फंसी गोली को निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी में जुटे हैं।

वही घायल आरोपित पति अजहर को पुलिस कस्टडी में अस्पताल भेजा गया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पति को शक था की पत्नी का किसी के साथ संबंध है। वही मामले के संबंध में जानकारी लेने पर गोराडिहा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments