Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिसेप्शन समारोह से शुरू हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार, कासिमचक गांव में आयोजित एक रिसेप्शन समारोह के दौरान यह विवाद शुरू हुआ। सोना पासवान के भाई के कार्यक्रम में जा रहे कुछ मेहमानों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। इसी क्रम में मेहनौर रोड पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डब्लू कुमार घायल अवस्था में पाए गए, जिन्हें डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि डब्लू कुमार की बाइक छीनने की कोशिश भी की गई। इस मामले में महानंदपुर गांव के कुछ युवकों के नाम सामने आने के बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया।
सड़क पर उतरे ग्रामीण, वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग डंडे और हथियार लहराते हुए एक-दूसरे को ललकारते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब दोनों गांवों के लोग एक-दूसरे के इलाके में घुसकर मारपीट करने लगे। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर काबू पा लिया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सोना पासवान की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।




