Homeनालंदानालंदा परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के घर विजिलेंस का छापा

नालंदा परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के घर विजिलेंस का छापा

Bihar: नालंदा जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जहा शुक्रवार की सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम के द्वारा नालंदा जिले के परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापेमारी की गई है। दरसल यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsप्राप्त जानकरी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 से 7:00 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर पहुंचीं। जंहा डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम के द्वारा फ्लैट को अंदर से बंद कर तलाशी अभियान शुरू की गई।

वही छापेमारी जारी रहने के कारण मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। विजिलेंस अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। आपको बता दे की अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या कुछ सामने आता है और डीटीओ पर लगे आरोप कितने गंभीर हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments