Homeरामपुरनहर में नहाने के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई...

नहर में नहाने के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत

8-year-old boy dies due to drowning while bathing in canal

रोते बिलखते परिजन
रोते बिलखते परिजन

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराव, नहर में नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की डुबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव के ही पिंटू कुमार के 8 वर्षीय पुत्र सचिन के कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर बेलांव थाना के एसआई कामता प्रसाद सिंह पुलिस जवान के साथ स्थल पर पहुच शव को अपने मे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ के भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुबह खाना बनाकर अपने दो बच्चों के साथ बच्चे की मां मनवर्षा देवी गांव से दक्षिण दिशा में स्थित तरांव पहाड़ी के नजदीक दुर्गा मंदिर के पास दोनों बच्चे व बच्ची को बिठाकर घर मे जलावन के लिए लकड़ी चुनने जंगल की ओर गई थी। बच्चे मंदिर में खेल रहे थे तभी सचिन ने अपने चार वर्षीय छोटी बहन से नहर में नहाने को बोलकर नहाने चला गया। और नहाने के दौरान गहरे पानी मे चला गया जिस कारण वह नहर में ही डूब गया।

इस पूरे घटना को गांव का ही एक 12 वर्षीय लड़का बकरी चराते समय देखा कि वह नहर में नहा रहा है। जिसके बाद वह घर चला आया, घर से जब पुनः उस स्थान पर गया तो देखा कि लड़का का कपड़ा वहां पर है, लेकिन लड़का नहर से गायब है। जिसके बाद गांव में आकर शोर मचाया, जिसके बाद बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। और नहर से शव को बरामद किया गया।

ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकाल बेलांव थाना की पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक बच्चे की माता मनवर्षी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में रामपुर सीओ लवली कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग से जो भी मुआवजा होगा मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments