Sunday, April 13, 2025
Homeनवादानवादा पुलिस ने कुख्यात डकैत भीम महतो सहित 5 को किया गिरफ्तार,...

नवादा पुलिस ने कुख्यात डकैत भीम महतो सहित 5 को किया गिरफ्तार, हथियार व 55 कारतूस बरामद

Bihar: नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंहा पुलिस ने हथियार से लैस 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया की गिरफ्तार अपराधी भीम महतो एक कुख्यात अपराधी है, जो कि 50 हजार इनामी भी है। इसके साथ ही इसके गिरोह के 4 अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से 5 राइफल, 1 पिस्टल, 6 मैगजीन, सहित 55 कारतूस बरामद किया गया। दरसल बीते शुक्रवार की शाम 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पार्वती नगर के पास कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा घेराबंदी कर छापामारी की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजंहा से 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो कारतूस के साथ मोबाइल, एटीएम, पैन कार्ड और एक कार एवं 10 हजार 635 रुपये नगद बरामद किया गया। जिसके बाद गिरफ्तार अपराधियों को थाना परिसर ला उनसे पूछताछ की गई तो स्वीकार किया कि वो लोग हथियार से लैस होकर एक बड़ी डकैती की योजना को अंजाम देने वाले थे। ये लोग एक गिरोह को संचालन कर रहे थे। भू- माफिया से भी ये लोग जुटे हुए थे। किसी भी जमीन पर कब्जा दिलाना हो तो यह गिरोह पैसे लेकर धमकी और मारपीट का भय दिखाकर जमीन पर दखल दिलाने का काम करते थे। हालांकि इनके कई सदस्य अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस बेसब्री से इंतजार कर रही है।

गिरफ्तार अपराधियों में जिला पटना के थाना पंडारक गांव दरगाही टोला निवासी नरेश महतो के पुत्र भीम कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ संजीव कुमार, थाना धोसवरी गांव बलवा निवासी दिनेश साव के पुत्र ज्ञानराज, थाना बाढ़ गांव चंदीला निवासी मधुसूदन झा के पुत्र सत्यम शेखर झा, थाना भदौर गांव बकमा विगहा निवासी संजय पासवान के पुत्र सोनु कुमार, थाना शास्त्री नगर गांव केशरी नगर के निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के पुत्र शैलेश सिंह शामिल है। भीम कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ संजीव कुमार का आपराधिक इतिहास में बाढ़ थाना कांड संख्या 90/18 व 98/20 वहीं एनटीपीसी थाना कांड सख्या 63/19, 64/19 एवं 65/19 है। साथ ही नवादा जिला के हिसुआ थाना कांड संख्या 442/24, पंडारक थाना कांड संख्या 166/13 है।

वहीं स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के पुत्र शैलेश सिंह का आपराधिक इतिहास में राजीवनगर थाना कांड संख्या 16/22 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के साथ 10 जनवरी 2022 में दर्ज की गई थी। और राजीवनगर थाना में आठ अप्रैल 2025 कांड संख्या 225/25 विभिन्न धारा दर्ज हुई। राजीवनगर थाना में 10 जनवरी 2022 कांड संख्या 397/22 दर्ज की गई। पूछताछ के क्रम में पता चला की इनमें से तीन लोगों द्वारा शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बीते 27 जनवरी को मवेशी हाट से एक व्यक्ति को गोली मार उससे 19 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था। उल्लखेनीय है, कि शाहपुर मवेशी हाट डकैती कांड में संलिप्त दो आरोपितों की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है, एवं अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। पूछताछ के उपरांत इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, अग्रतर अनुसंधान जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments