Homeनुआंवनदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत

नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार को जैतपुरा गांव के समीप  कर्मनाशा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान हरमन प्रीत के रूप में की गई है, जो की नुआंव थाना क्षेत्र के महरथा गांव निवासी गोविंद सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नुआंव थाना
नुआंव थाना

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर जैतपुरा गांव के चंद्रमा सिंह के यहां अपने ननिहाल में गया था। जंहा मंगलवार की दोपहर बच्चों के साथ गांव के पास स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद साथ गए बच्चों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी।

सुचना मिलते ही स्वजनों वंहा पहुंचे और नुआंव पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शाम को कर्मनाशा नदी से शव को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments