Bihar, कैमूर (चैनपुर/हाटा): नगर पंचायत हाटा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उसकी दुकान से देसी मसालेदार शराब के टेट्रा पैक बरामद किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटा स्थित एक पारचून दुकान में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दुकान से ब्लू लाइम ब्रांड के तीन पीस देसी मसालेदार शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हीरा साह (पिता- बुद्धु साह) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी को शराब के साथ पकड़ा गया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी



