Homeनवादाधनी फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी को...

धनी फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना पुलिस के द्वारा कोचगांव में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल एवं 150 पन्ने का कस्टमर उत्तर सीट बरामद किया गया हैं। पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि वारिसलीगंज थाना को गुप्त सूचना मिली कि कोचगांव गांव में कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा हुए हैं। जिनके द्वारा भोले-भाले जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के आधार पर एसआईटी का गठन कर उस स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जहां पुलिस को देखकर साइबर अपराधी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष अपराधी भागने में सफल रहे। जिसके बाद पुलिस को पुनः सूचना मिली कि कांधा गांव के उत्तर स्थित बगीचा में भी साइबर अपराधी इकट्ठा हुए हैं। इसके बाद पुलिस पुनः उस स्थान पर भी छापेमारी की, जहां से और अन्य तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के पटलपुर गांव निवासी अरुण प्रसाद के पुत्र उत्तम कुमार, इसी थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुधीर प्रसाद के पुत्र साजन कुमार, कांधा गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार एवं विजय सिंह के  पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NS News

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

NS News

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

NS News

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात का खुलासा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

NS News

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत दो हिरासत में

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पीट-पीटकर हत्या की आशंका; पुलिस पहुंचते ही पत्नी फरार

सरकारी दफ्तर से अहम दस्तावेज चोरी करने के आरोप में पूर्व मुखिया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

दिल दहला देने वाली हत्या: 45 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

डाक पार्सल की आड़ में गांजा तस्करी, 142 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाला बांग्लादेशी मूल का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इन लोगों के द्वारा फेसबुक पर धनी फाइनेंस के नाम से फेक आईडी बनाया जाता है। उसके बाद कस्टमर डाटा से उपलब्ध मोबाइल नंबर धारक को धनी फाइनेंस के नाम से ऑनलाइन लोन देने के लिए फोन कर उन्हें प्रलोभन देते हैं। जब कोई ग्राहक इनके जाल में फंस जाता था तो वास्तविक लगने के लिए इसे उनके व्यक्तिगत विवरण जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी आदि की मांग करते थे। इन कागजातों के लिए ये व्हाट्सएप से मैसेज भेजते थे। उसके बाद ग्राहक से एनओसी सर्टिफिकेट के रूप में पैसे की मांग किया जाता था। एनओसी मिल जाने के उपरांत ग्राहक को व्हाट्सएप के माध्यम से अप्रूवल लेटर भेजते थे और फिर उक्त व्यक्ति से लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में पैसे की मांग करते थे। इसी प्रकार कई किस्तों में ठगी की जाती थी। प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी के बाद सड़क जाम करने के बाद लगी लोगों की भीड़

इलाज के दौरान मौत से भड़का आक्रोश: NH-19 जाम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रदीप कुमार

कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त, 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

NS News

दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने मांगा मुआवजा

NS News

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

NS News

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले उजड़ा घर

NS News

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, दो लोग गंभीर

NS news

कर्मनाशा नदी में तैरता मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से लापता था ग्रामीण

दुर्गावती में छापेमारी: देसी कट्टा, दो कारतूस और 86 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

NS News

NH-19 किनारे नशे का खेल बेनकाब: दुर्गावती में 2 किलो गांजा जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

बैर तोड़ते समय गहरे कुएं में गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments