Homeचैनपुरदो मासूम बच्चों को साथ लेकर घर से गायब हुई महिला, पति...

दो मासूम बच्चों को साथ लेकर घर से गायब हुई महिला, पति ने दूसरे युवक पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

कैमूर: दो बच्चों को लेकर विवाहिता हुई लापता, मोतिहारी के युवक पर साथ ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर अचानक घर से लापता हो गई। मामले को लेकर पति ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर पत्नी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाने में दिए गए आवेदन में पति ने बताया कि 5 मार्च 2026 को दिन के करीब 11 बजे उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से कहीं चली गई। देर शाम तक जब वह बच्चों के साथ वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की गई।

काफी तलाश के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि राजन कुमार कुशवाहा, पिता प्रभु महतो, निवासी ग्राम शितमपुर, थाना रक्सौल, जिला मोतिहारी उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया है। इसके बाद पति ने पूरे मामले की लिखित शिकायत चैनपुर थाना में दर्ज कराई।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दो बच्चों के साथ विवाहिता के लापता होने के मामले में पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments