Homeगयादो महिलाओं को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू...

दो महिलाओं को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू से हमला कर की हत्या

Bihar: गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया, दोनों महिलाओं को नाबालिग से छेड़खानी की शिकायत करने पर आरोपित ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

जानकारी के अनुसार अकौनी गांव के रहने वाले गया पासवान के घर रिश्तेदार की लड़की आई थी नाबालिग लड़की शनिवार की सुबह घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने उसके साथ छेड़खानी की जिसके बाद लड़की ने घर लौट कर इसकी शिकायत परिजनों से कर दी, यह सुनते की घर की दो महिलाएं सुशीला देवी और कुमान देवी आरोपी मुकेश कुमार के घर शिकायत करने पहुंची।

जिसके बाद दोनों महिलाएं आरोपी के पिता से शिकायत कर रही थी कि अचानक मुकेश चाकू लेकर निकला जिसे देखकर दोनों महिलाएं भागने लगी इसके बाद मुकेश ने पीछा कर दोनों महिला को चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वही इस मामले में गया के सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments