Sunday, June 8, 2025
Homeपूर्णियादो बेटों संग माँ ने खाया जहर, 2 की मौत 1 की...

दो बेटों संग माँ ने खाया जहर, 2 की मौत 1 की स्थिति गंभीर

Bihar: पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा कुआंरी पंचायत के बिंद टोली में एक महिला के द्वारा घरेलू विवाद के बाद अपने दो बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। जिस कारण दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला की स्थिति गंभीर बानी हुई है, जिसे इलाज के लिए फलका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमृत बच्चों में 3 साल का ईश्वर कुमार एवं 6 माह का एक बेटा शामिल है। महिला की पहचान बिंद टोली निवासी वीरु महतो की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वीरू महतो की दो पत्नियां हैं। गुरुवार की शाम वह अपनी पहली पत्नी को मायके छोड़ने गया था। इसी दौरान दूसरी पत्नी नीलम देवी ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण नीलम देवी ने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments