Homeरोहतासदो बाइको के आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

दो बाइको के आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

टक्कर इतना जबरदस्त था की दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गए।

Bihar: रोहतास जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बकुआ गांव के समीप शुक्रवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। टक्कर इतना जबरदस्त था की दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना अंधेरा और तेज रफ्तार होने के कारण हुई है। मृतकों की पहचान तुंबा गांव निवासी रौनक सिंह उर्फ बंटी व ढेलाबाद निवासी बबलू प्रजापति के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही 3 लोग घायल है, जिन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए रोहतास पीएचसी लाया गया, जंहा चिकित्सक ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही रोहतास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया की  दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रौनक सिंह अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। कुछ वर्ष पूर्व ही उनके बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। रौनक के पिता की भी मृत्यु हो गई है। ऐसे में वह परिवार चलाने वाला इकलौता बचे थे। उनकी मौत के बाद स्वजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बबलू प्रजापति के घर में भी उनकी पत्नी पुष्पा देवी एवं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबलू की शादी 2021 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। एक बेटी काजल कुमारी ढाई वर्ष व एक वर्ष का बेटा है। दोनों युवकों की असमय मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments