Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साथ में NHI की एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग टीम भी आ गई। सभी ने मिलकर गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस से दुर्गावती पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सा कर्मियों के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वही मृतक के पास से बरामद पता के आधार पर उनके परिजन को घटना की सुचना दी गई। मृतक की पहचान विकास कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो ग्राम- नाई ,थाना -सोनहन जिला कैमूर के निवासी था। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करने के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही मृतक के जेब से बरामद 34000 उनके परिजन को सौंप दिया गया है।
वही दूसरा मामला शुक्रवार की दोपहर की है, जंहा टोल प्लाजा की पश्चिम तरफ पिपरिया गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया ग्राम निवासी जगनारायण सिंह के पुत्र आनंद सिंह एवं सावठ निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र गोरख राम के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से मोहनिया बाजार आये हुए थे। जहां से लौटते समय नेशनल हाईवे पर टोलप्लाज़ा के पश्चिम तरफ पिपरिया गांव के समीप ट्रक की चपेट मे आ गए। जिन्हे NHI के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों के शव का भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।