Bike rider died in accident, angry mob blocked the road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
मृतक की पहचान 40 वर्षीय शेषनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो रोहतास जिला के मझुई गांव के निवासी बजरंगी सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं, दुर्घटना के बाद स्थल पर पहुंची कुदरा थाना की पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों की झड़प होने की बात भी कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शेषनाथ सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर किसी काम से एनएच से होते हुए मोहनिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पुसौली बाजार में एनएच पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से वे सड़क पर गिरे और पीछे से ही आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, इससे शेषनाथ सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
उनके साथ मौजूद व्यक्ति दुर्घटना में चोटिल बताया जाता है, देखते ही देखते लोगों की भीड़ सड़क पर जुट गई और आक्रोश में उन्होंने सड़क जाम कर दिया, आपको बता दें कि कुदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे जीटी रोड पर दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में बेकसूर लोगों के हताहत होने से लोगों में असंतोष व रोष व्याप्त है। स्थिति तो अब यह उत्पन्न हो गई है कि उस रास्ते से गुजरने में भी लोगों के दिल में भय उत्पन्न हो जा रहा है, वहीं स्थानीय लोग भी किसी दुर्घटना की आशंका से लगातार ग्रसित रह रहे हैं।

