Homeदुर्गावतीदुर्गावती में छापेमारी: देसी कट्टा, दो कारतूस और 86 लीटर शराब के...

दुर्गावती में छापेमारी: देसी कट्टा, दो कारतूस और 86 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

कैमूर के दुर्गावती में देसी कट्टा, 2 कारतूस और 86 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कल्याणपुर नहर स्थित शिव मंदिर के समीप सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देसी कट्टा बरामद

मामले की जानकारी देते हुए मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार ने दुर्गावती थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से अवैध हथियार और शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, एएलटीएफ प्रभारी रौशन कुमार तथा एसआई संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कल्याणपुर शिव मंदिर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान अपाचे बाइक (नंबर BR45L-6508) पर सवार एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक से कुल 86.76 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 720 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार यादव, पिता सुरेंद्र यादव, निवासी मोहनियां, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपी — देवकली निवासी भोलू कुमार यादव और मोहनियां निवासी अजीत कुमार — मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments