Homeमोहनियादिनदहाड़े दुकान से 1.10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

दिनदहाड़े दुकान से 1.10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

मोहनियां में दिनदहाड़े दुकान से 1.10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां में दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई है। शहर के वार्ड नंबर 16 में जीटी रोड के किनारे पुराने सिनेमा हॉल के पास स्थित एक किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने कैश काउंटर से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsदुकान संचालक सुशील कुमार, जो पारले कंपनी के उत्पादों का कारोबार करते हैं, घटना के समय दुकान पर मौजूद नहीं थे। उनकी मां गायत्री देवी दुकान संभाल रही थीं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार दोपहर दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और सामान खरीदने की बात करने लगे। बताया गया कि उनमें से एक युवक ने आटा का पैकेट मांगा। जैसे ही गायत्री देवी पैकेट निकालने के लिए दुकान के अंदर गईं, उसी दौरान दोनों युवकों ने कैश काउंटर के गल्ले को किसी नुकीले औजार से तोड़ दिया और उसमें रखे 1.10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर में दिनदहाड़े इस तरह की चोरी की घटना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूछे जाने पर मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments