Homeमोहनियादिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन छीन हुए फरार बाइक...

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन छीन हुए फरार बाइक सवार

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन छीन हुए फरार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां में छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोग भयभीत हैं और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। ताजा मामला वार्ड संख्या 15 स्थित इसलामगंज मोहल्ले का है, जहां देर शाम एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsपीड़िता की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है, जो करमचट थाना क्षेत्र के सिसवार गांव की निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार मोहनियां के वार्ड 16 सोन कमांड मोहल्ले में रहता है। बताया जाता है कि मीना देवी बाजार के लिए घर से निकली थीं और इसलामगंज क्षेत्र से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक साड़ी दुकान के पास दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। दोनों ने किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने महिला को रोका। जैसे ही महिला बातचीत में उलझी, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झटके से उनके गले से सोने की चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और फिर महिला को लेकर मोहनियां थाना पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दी गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनके चेहरे और वाहन संख्या स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments