Homeभोजपुरदवा करा घर लौट रही महिला की गोली मार हत्या, जाँच में...

दवा करा घर लौट रही महिला की गोली मार हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

हमलावरों की संख्या 7-8 बताई जा रही है।

Bihar: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार की दोपहर हथियार बंद अपराधियों के द्वारा गोली मार एक महिला की हत्या कर दी गई है। वहीं मृतका के देवर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मृतका की पहचान निक्की देवी के रूप में की गई है, जो दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsगोली महिला के जबड़े के हिस्से में लगी है। अपराधियों की संख्या 7-8 बताई जा रही है। गांव के दूसरे गुट पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। वही घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव के साथ पेरहाप–मोपती ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया।

प्रारंभ में इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पीरो डीएसपी के.के. सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments