Homeचैनपुरदरवाजे पर नशे में हंगामा, विरोध करने पर परिवार पर हमला; पति-पत्नी...

दरवाजे पर नशे में हंगामा, विरोध करने पर परिवार पर हमला; पति-पत्नी और बहू घायल

कैमूर के भदौरा में गाली देने से मना करने पर मारपीट, पति-पत्नी और बहू घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पति-पत्नी और उनकी बहू घायल हो गईं, जिनका इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता नन्की देवी, पत्नी दलसिंगार बिंद, निवासी भदौरा के अनुसार 26 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले हरेराम बिंद, पिता सुनर बिंद, शराब के नशे में उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोप है कि हरेराम बिंद के साथ उनके घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रकाश बिंद, कमलेश बिंद, रीना देवी और हरेराम बिंद समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और खंती लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में नन्की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहू को भी जमीन पर पटककर पीटा गया।

इसी दौरान नन्की देवी के पति दलसिंगार बिंद भी मौके पर पहुंच गए। जब उन्होंने झगड़ा छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घायल हालत में तीनों लोग पहले चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
इलाज के बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments