Homeजमुईदबंगों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर नगद, मोबाइल सहित...

दबंगों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर नगद, मोबाइल सहित सोने का लॉकेट छीना

In Jamui, the miscreants thrashed the youth badly and snatched the gold locket including cash, mobile

इलाजरत घायल युवक
इलाजरत घायल युवक

Bihar: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर गांव में दबंगों ने रविवार की शाम एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया साथ ही उसके 1.5 लाख रूपए नगद, सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

In Gobindpur village under Jhajha police station area of Jamui district, miscreants brutally thrashed a person and injured him, along with snatching his cash, gold locket and mobile phone of Rs 1.5 lakh.

घायल व्यक्ति की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी घनश्याम यादव के रूप में हुई है, बताया जा रहा है की वह जमीन खरीदने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां से डेढ़ लाख रुपए लेकर घर लौट रहे थे, और गांव के ही संजय रावत की दुकान पर बैठे थे, तभी मुन्ना मांझी, अजय मांझी और बालजु मांझी सहित अन्य लोग आए और मारपीट करते हुए नगद सहित मोबाइल और सोने का लॉकेट छीन कर फरार हो गए।

The injured person has been identified as Ghanshyam Yadav, a resident of Govindpur in Jhajha police station area. While sitting at the shop, other people including Munna Manjhi, Ajay Manjhi and Balju Manjhi came and while beating, snatched mobile and gold locket along with cash and fled.

घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए, रविवार की देर रात उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

The injured youth was admitted by the local people to the referral hospital Jhajha for treatment, from where considering the condition of the person serious, he has been referred to Sadar Hospital late on Sunday night, where he is being treated by the doctors. .

जिसके बाद घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी गई पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, वही घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

After which the incident was reported to the Jhajha police, after taking information about the incident, the police has started investigating the matter, the condition of the injured youth is said to be out of danger.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments