Homeचैनपुरतेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: अंवखरा के पास बाइक सवार को मारी...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: अंवखरा के पास बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में युवक रेफर

कैमूर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में युवक रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कब कौन इनकी चपेट में आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इसी क्रम में अंवखरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले को लेकर भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव निवासी राजाराम गौड़, पिता स्व. राम अवतार गौड़ ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2026 को उनका भाई मोटरसाइकिल से चंदौली जा रहा था। इसी दौरान अंवखरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल का इलाज जारी है और परिजनों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। आवेदक ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के मामले में प्राप्त आवेदन को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मोहनिया ट्रैफिक थाना भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर चैनपुर थाना परिसर में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments