Homeरामगढ़तेज रफ्तार का कहर: हादसे में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा...

तेज रफ्तार का कहर: हादसे में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चालक फरार

कैमूर सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से घायल युवक की रास्ते में मौत, चालक फरार

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा मोहनियां-चौसा एनएच-319A पर रोहियां गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, नुआंव प्रखंड के देवरिया गांव निवासी 25 वर्षीय तैयद अंसारी बाइक से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खून से लथपथ हालत में रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
लेकिन परिजनों के साथ बनारस ले जाते समय ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है। साथ ही फरार पिकअप और चालक की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है।

बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय

लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और लोगों दोनों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments