Homeचैनपुरतालाब में मवेशी धोते समय हादसा, 9 वर्षीय मासूम की डूबने से...

तालाब में मवेशी धोते समय हादसा, 9 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत

कैमूर के निरंजनपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

कैमूर (चैनपुर): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में मवेशी धोने के दौरान एक 9 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतक बच्चे की पहचान निरंजनपुर निवासी शिव बालक सिंह के 9 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर शिव बालक सिंह अपने मवेशियों को तालाब में धो रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र अमित कुमार भी वहां पहुंच गया और मवेशियों को धोने में अपने पिता की मदद करने लगा। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया।

कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चे के नजर नहीं आने पर शक हुआ तो उन्होंने तालाब में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments