Homeरामगढ़तालाब में नहाने गया किशोर बना हादसे का शिकार, 15 वर्षीय रोहन...

तालाब में नहाने गया किशोर बना हादसे का शिकार, 15 वर्षीय रोहन की डूबने से मौत

रामगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर रोहन कुमार यादव की डूबने से मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी 15 वर्षीय रोहन कुमार यादव, पिता नरेंद्र कुमार यादव, अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद गांव के तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।
साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद रोहन को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments