Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी तो तत्काल बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची बेहद चंचल और मिलनसार थी, उसकी अचानक मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और गहरे तालाबों के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।



