Homeचैनपुरडीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना किया तो भड़के लोग, पिता...

डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना किया तो भड़के लोग, पिता और दो बेटियों की पिटाई

कैमूर: अश्लील गाना बजाने के विरोध पर पिता और दो बेटियों से मारपीट, छह पर केस

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रघुवीरगढ़ गांव में डीजे पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें पिता और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। इस मामले में पीड़िता ने चैनपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में रघुवीरगढ़ गांव निवासी अलका कुमारी ने बताया कि उनके घर के सामने गांव के ही जवाहरलाल यादव, पन्नालाल यादव, हीरालाल यादव और चंदन यादव डीजे पर अश्लील गाने बजा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए गाना बंद करने को कहा तो सभी आरोपित भड़क गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट होते देख अलका की छोटी बहन बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन इसी दौरान गांव के अक्षय कुमार और कुश कुशवाहा ने भी उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब उनके पिता समर बहादुर सिंह अपनी बेटियों को बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान सिर पर लाठी लगने से उनका सिर फट गया।

घटना के बाद घायल पिता और दोनों बेटियां किसी तरह चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments