Thursday, April 24, 2025
Homeपटनाडा.मोहन सिंह ने कहा, बिहार में संघ कार्य का हुआ है व्यापक...

डा.मोहन सिंह ने कहा, बिहार में संघ कार्य का हुआ है व्यापक विस्तार

Bihar: पटना में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डा.मोहन सिंह एवं उत्तर पूर्व क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 सालो से राष्ट्र को एकजुट रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ कार्य की समीक्षा तथा देश की वर्तमान स्थिति पर सघन चर्चा की जाती है एवं  बैठक में राष्ट्रीय महत्व से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाते हैं। इस वर्ष के प्रतिनिधि सभा में बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे सुनियोजित हिंसा, अन्याय और उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। वहां हिंदू और उन अल्पसंख्यक समुदायों पर इस्लामी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा सुनियोजित हमले मानवाधिकार हनन का गंभीर विषय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस प्रस्ताव के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस संबंध में गंभीरता से संज्ञान लेने का आग्रह किया गया ताकि बांग्लादेश सरकार पर इन हिंसक गतिविधियों को रोकने का दबाव बन सके। प्रतिनिधि सभा ने बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े रहने का आह्वान भी किया एवं इसके साथ ही प्रतिनिधि सभा में भारत की अप्रतिम महिला स्वतंत्रता सेनानी महारानी अबक्का के 500 में जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महारानी अबक्का का दक्षिण कर्नाटक पर सफलतापूर्वक शासन किया था। उन्होंने पुर्तगाली आक्रमणकारियों को बार-बार परास्त किया। अपने राज्य की स्वतंत्रता बनाए रखी। अपनी कूटनीतिक निपुणता तथा उत्तर केरल के राजा जमोरिन जैसे शासकों से किए गए सामरिक संधि के चलते उन्हें यह सफलता संभव हुई। इसीलिए उन्हें अभयारानी की संज्ञा भी दी गई थी।

प्रतिनिधि सभा में मणिपुर के वर्तमान स्थिति पर भी व्यापक चर्चा की गई। संघ एवं संघ प्रेरित सामाजिक संगठन वहां एक और हिंसक घटनाओं से प्रभावित लोगों की राहत के लिए कार्य कर रहा है। संघ ने मणिपुर के सभी समुदायों से आग्रह किया कि वह अविश्वास छोड़कर परस्पर भाईचारे से सामाजिक एकात्मता के लिए मन बनाकर प्रयास करें। इसके साथ ही प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा की गई अप्रतिम सहयोग की भी चर्चा हुई। दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन सक्षम ने पिछली बार जैसे इस वर्ष भी नेत्र कुंभ का आयोजन किया था। इसमें 2,37,964 लाभार्थियों के बीच 1,63,652 निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। दक्षिण बिहार के प्रचारक अभिषेक कुमार ने बताया कि संघ ने पर्यावरण गतिविधि की योजना के तहत ‘एक थाली- एक थैला अभियान’ चलाया गया। यह अभियान अत्यंत सफल रहा। इसमें कुल 2241 संस्था संगठनों ने 7258 केंद्रों से कुल 14 लाख 17 हज़ार 64 थालियां तथा 13 लाख 46 हज़ार 128 थैलों का संग्रह किया।

जिसे कुंभ में विभिन्न पंडालों में वितरित किया गया। यह अभियान अपने आप में एक अनोखा प्रयोग था। जिसके कारण पर्यावरण जागृति लाने में और स्वच्छ कुंभ की कल्पना को जन-जन तक पहुंचने में उत्साहवर्धक सफलता मिली।
आगामी वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है इस निमित्त प्रतिनिधि सभा में यह भी चर्चा हुई कि संघ कार्य का नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक बस्ती स्तर तक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक मंडल स्तर तक शाखा का विस्तार किया जाएगा। उत्तर बिहार में 759 बस्तियां हैं इसमें 336 बस्ती शाखायुक्त है। इसी प्रकार उत्तर बिहार के ग्रामीण जिलों में 1672 मंडल हैं जिसमें 726 मंडल शाखायुक्त हैं। दक्षिण बिहार में बस्तियों की कुल संख्या 1390 हैं। इसमें 415 बस्तियां शाखायुक्त है। इसी प्रकार यहां 2702 कुल मंडल हैं जिसमें 576 मंडल शाखायुक्त हैं। इस प्रकार बिहार के नगरीय क्षेत्रों में कुल 2149 बस्तियां हैं जिसमें 751 बस्तियां शाखायुक्त हैं इसी प्रकार दक्षिण बिहार में कुल मंडल 4374 है जिसमें 1302 मंडल शाखायुक्त है। संघ का लक्ष्य है कि बिहार की सभी बस्तियां और सभी मंडल संघ कार्य युक्त हो जाए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments