Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अभीराम कुमार एवं आरती कुमारी के रूप में की गई है। वही इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि डायल 112 की पुलिस टीम सूचना मिलने पर रेवार गांव पहुंची थी, जंहा नशे की हालत में एक युवक को पड़कर लाया जा रहा था। उसी दौरान 10-12 की संख्या में लोग पुलिस पर ही हमला करने लगे। जिसमे डायल 112 के हवलदार ललन कुमार व अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। फिर शाहपुर थाना को सूचना दी गई इसके बाद शाहपुर की पुलिस ने सभी जख्मी को सरकारी अस्पताल बौरी में लाकर इलाज कराया।
जिसके बाद इस मामला की जानकारी वरीय अधिकारी पुलिस कप्तान अभिनव धीमान को दी गई। जहां पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपित के खिलाफ छापामारी अभियान शुरू किया गया। तभी छापामारी अभियान के दौरान सभी लोग घर छोड़कर भाग गए। इसी क्रम में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य आरोपित की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस के द्वारा विशेष छापामारी भी की जा रही है। डायल 112 को सूचना मिला था कि जमीन को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो रहा है। विवाद में वादी पक्ष के मिलने के बाद वादी के द्वारा जिस पर आरोप लगाया उससे मिलने के लिए पुलिस गई थी तभी पुलिस टीम पर हमले की गई थी।