Sunday, June 1, 2025
Homeपूर्णियाडाक्टर की पत्नी को लेकर 60 वर्षीय वकील हुआ फरार, सहरसा से...

डाक्टर की पत्नी को लेकर 60 वर्षीय वकील हुआ फरार, सहरसा से बरामद

Bihar: पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक डाक्टर की 50 वर्षीया पत्नी को लेकर 60 वर्षीय वकील फरार हो गया है। वही डाक्टर पति की लिखित शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा दोनों को सहरसा से बरामद किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले से सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील और डाक्टर की पत्नी का वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बिच  बीते 11 मई को दोनों एक साथ भाग गए। जिसे सहरसा से बरामद किया गया। दरसल आरोपित वकील सहरसा का ही रहने वाला है। इस सम्बन्ध में पीड़ित डाक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 11 मई को बगैर किसी को बताए दिन में घर से बैग एवं पर्श लेकर निकल गई। रात तक जब घर वापस नहीं आई तो अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर पति के द्वारा केहाट थाना में आवेदन दिया गया।

वही आवेदन मिलने के बाद केहाट थानाध्यक्ष मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गए। जांच के दौरान दोनों वकील और डाक्टर की पत्नी को सहरसा जिले से बरामद किया गया। वकील ने बताया कि डाक्टर की पत्नी से उसका बचपन से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने हमसे शादी नहीं कराकर डाक्टर से उसकी शादी करवा दी। इसके बाद भी हम दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते रहे। इस सम्बन्ध में केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ता समेत डाक्टर की पत्नी को सहरसा से बरामद कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में महिला का 183 और 184 का बयान कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments