Homeकुदराठंड के प्रकोप से गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे किसान...

ठंड के प्रकोप से गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे किसान की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपोखरी पंचायत के तरहनी गांव में गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की ठंड लगने की वजह से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक किसान का नाम छोटकन राम बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा थाना
कुदरा थाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को छोटकन को खेत की सिंचाई करने के दौरान ठंड लग गई और वह खेत में ही गिर पड़ा उसे उस समय किसी ने नहीं देखा जिसके कारण वह कुछ देर खेत में ही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। बाद में जब उसे ग्रामीणों ने देखा तो कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। सदर अस्पताल भभुआ से भी जब किसान को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया तो उसे लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृत किसान के तीन छोटे बच्चे हैं तथा अपने परिवार का वह एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से उसके स्वजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।

NS News

शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

NS News

प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान

NS News

चेकपोस्ट पर खुला शराब तस्करी का राज, कार की टंकी के पास बने गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद

NS News

वाराणसी चोरी कांड का खुलासा: मोहनियां की ज्वेलरी शॉप से 13 लाख का सोना बरामद

NS News

रात के सन्नाटे में किसान के घर धावा, नकदी-जेवरात समेत लाखों की चोरी

NS News

जीटी रोड पर भीषण टक्कर: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, वाराणसी रेफर

NS News

मोहनिया में दर्दनाक घटना: कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

NS News

कैमूर में रफ्तार बनी काल: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH जाम किया

NS News

दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत; तीन खोखा बरामद, आरोपी फरार

घायलों का इलाज करते चिकित्सक व कर्मी

एनएच-19 पर तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल; दो की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments