Homeकैमूरट्रॉली बैग में महिला की हत्या का खुलासा, पति कैमूर में गिरफ्तार

ट्रॉली बैग में महिला की हत्या का खुलासा, पति कैमूर में गिरफ्तार

ट्रॉली बैग में महिला की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार | कैमूर–डेहरी केस

Bihar | कैमूर: कैमूर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। डेहरी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पास दो दिन पूर्व लाल रंग के ट्रॉली बैग से बरामद महिला के शव मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रॉली बैग में महिला की लाश

इस पूरे मामले को लेकर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 2026 की सुबह सोनहन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भभुआ से सोनहन की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन को देखकर उसमें सवार एक व्यक्ति अचानक कूदकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो वह बार-बार अपना नाम बदल रहा था, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसकी पहचान कयामुद्दीन शेख मंसूरी, पिता सलीम शेख मंसूरी, निवासी जक्खी बीघा, थाना डेहरी नगर, जिला रोहतास के रूप में हुई।

गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि 1 फरवरी 2026 को रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के पास कचरे के ढेर पर एक लाल रंग के सूटकेस में एक महिला का शव बरामद किया गया था। इस मामले में डेहरी नगर थाना में हत्या का केस दर्ज है और कयामुद्दीन इस कांड में वांछित आरोपी था। पुलिस से बचने के लिए ही वह फरार होकर भाग रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस महिला का शव सूटकेस में मिला था, वह कयामुद्दीन की पत्नी थी। मृतका की पहचान मेहरून खातून, पति कयामुद्दीन शेख मंसूरी के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के मायके वालों को सूचना मिली, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा से मृतका की मां सासाराम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और शव की शिनाख्त की।

मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति के अवैध संबंधों के कारण की गई है। इस मामले में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए राजू शेख मंसूरी और इरफान आलम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
इसी क्रम में अब मुख्य आरोपी और मृतका का पति कयामुद्दीन शेख मंसूरी को कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना वरीय अधिकारियों के साथ-साथ रोहतास जिले की पुलिस को भी दे दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments