Homeकुदराट्रैक्टर की टक्कर से रोहतास जिले के दो बाइक सवार घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से रोहतास जिले के दो बाइक सवार घायल

Two bike riders of Rohtas district injured due to tractor collision

कुदरा सीएचसी में घायल बाइक सवारों का इलाज करतीं स्वास्थ्य कर्मी
कुदरा सीएचसी में घायल बाइक सवारों का इलाज करतीं स्वास्थ्य कर्मी

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के उत्तरी सर्विस लेन पर मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायल बाइक सवारों के नाम विजेंद्र चौधरी और छोटन चौधरी बताए गए हैं, जो रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरियांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें दुर्घटना के बाद कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

On Tuesday, two bike-borne youths were injured due to a tractor collision on the northern service lane of GT Road under Kudra police station area of ​​Kaimur district. The names of the injured bike riders have been given as Vijendra Chaudhary and Chotan Chaudhary, who are said to be residents of village Sarianv under Nokha police station area of ​​Rohtas district. He was brought after the accident to the Community Health Center in Kudra, where he was given first aid.

दुर्घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर भभुआ से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सहित दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, घायलों में विजेंद्र चौधरी को ज्यादा चोटें आई हैं, स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड के सर्विस लेन की बदहाल स्थिति और बगल में खुले नाले के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जीटी रोड ऐतिहासिक सड़क होने के साथ-साथ देश के सबसे प्रमुख नेशनल हाईवे में भी है। फिर भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसकी बेहतरी को लेकर उदासीन बना हुआ है।

According to the information received related to the accident, both the persons were going to their village from Bhabua on a bike. In the meantime, both of them including the bike were injured after falling on the road due to the collision of the tractor, among the injured, Vijendra Chaudhary has suffered more injuries, local people told that due to the bad condition of the service lane of GT Road and the open drain next to it, accidents happen every day. have been Apart from being a historical road, GT Road is also one of the most prominent national highways in the country. Yet the National Highways Authority of India remains apathetic about its betterment.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments