Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही यह वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की गुरुवार की रात भोजन के बाद आनंद सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन परिजनों को सौंप दिया। रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी मायके (धर्मपुरा गांव, छपरा सदर प्रखंड) में रहती थी,लेकिन पति के पैरोल पर आने के बाद वह उनके साथ रह रही थी।
आपको बता दे की वर्ष 2006 में आनंद कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री आवास पर तैनात थे। बहन की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर उन्होंने अपने कमांडर और दो साथियों को गोली मार दी थी। इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। करीब 19 साल तक जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उनकी सजा माफी की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कोर्ट से नोटिस भी आया था, जिसका जवाब पुलिस ने भेज दिया है। फिलहाल, मौत के कारण और आरोपों की गहन जांच जारी है।