Homeमोहनियाजीटी रोड पर भीषण टक्कर: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर,...

जीटी रोड पर भीषण टक्कर: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, वाराणसी रेफर

मोहनियां जीटी रोड हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर, वाराणसी रेफर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। अनुमंडल क्षेत्र के पुसौली बाजार के समीप जीटी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत कंदवा थाना क्षेत्र के दईथा गांव निवासी 32 वर्षीय कृष्णा पांडे के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

बताया जाता है कि वह बारुन से ट्रक में बालू लोड कर बनारस की ओर जा रहा था, तभी पुसौली के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लाया गया। घटना की जानकारी एम्बुलेंस चालक ने फोन के माध्यम से घायल के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आरिफ अंसारी ने बताया कि घायल चालक के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी थी। एक्स-रे जांच में उसकी जांघ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए जीटी रोड पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments