Homeचैनपुरजामा मस्जिद में नमाज के दौरान युवक पर हमला, लोहे की रॉड...

जामा मस्जिद में नमाज के दौरान युवक पर हमला, लोहे की रॉड से पीटकर किया घायल

कैमूर: जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने गए युवक पर हमला, लोहे की रॉड से मारपीट

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कामरान खान, पिता स्वर्गीय फखरुद्दीन खान के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना को लेकर कामरान खान ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 13 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह जामा मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे मुन्ना खान, पिता मुस्तफा खान ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान आरोपितों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली। जब वह वहां से बचकर निकलने का प्रयास करने लगे तो मुन्ना खान के साथ मौजूद उनके भाई झन्ने खान, वसीम खान, आहिल खान, इकबाल खान, गोपी खान समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में कामरान खान चैनपुर थाना पहुंचे। वहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
इलाज के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाना पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments