Homeकैमूरजमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में भिड़ंत, 6 घायल;...

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में भिड़ंत, 6 घायल; दो की हालत नाजुक

कैमूर में जमीन विवाद में मारपीट, 6 घायल, दो की हालत गंभीर | दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

Bihar: कैमूर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी कुलहड़िया गांव में गुरुवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। घायलों में छोटकी कुलहड़िया गांव निवासी स्वर्गीय मुखलाल शर्मा के पुत्र राम नारायण शर्मा, उनके पुत्र अजय शर्मा और विजय शर्मा, अजय शर्मा की पुत्री शीतल कुमारी, जय प्रकाश शर्मा के पुत्र दुलारचंद शर्मा तथा राज नारायण शर्मा के पुत्र राम जतन शर्मा शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमिली जानकारी के अनुसार अजय शर्मा और राम जतन शर्मा के बीच पिछले काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अजय शर्मा के दरवाजे पर राम जतन शर्मा के परिवार के लोगों द्वारा पानी गिरा दिया गया। जब अजय शर्मा की मां ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि रात में मारपीट की घटना में घायल छह लोगों को अस्पताल लाया गया था। सभी का इलाज किया गया, जबकि दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। वहीं इस मामले में मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि छोटकी कुलहड़िया गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments