Homeचैनपुरजब्त वाहनों से तांबे के तार चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग पकड़े...

जब्त वाहनों से तांबे के तार चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग पकड़े गए और दो दुकानदार गिरफ्तार

कैमूर: जब्त वाहनों से तांबे के तार चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग पकड़े गए, दो दुकानदार गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जब्त वाहनों से कॉपर (तांबे) के तार चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। इस मामले में तीन नाबालिगों को विधि विरुद्ध (जुवेनाइल प्रक्रिया के तहत) किया गया है, जबकि चोरी के तार खरीदने के आरोप में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के तार भी बरामद कर लिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना परिसर में जगह कम होने के कारण जब्त किए गए वाहनों को प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में रखा गया था। इन वाहनों की निगरानी की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित चौकीदार रामव्रत पासवान को दी गई थी। बताया गया कि 28 मार्च की रात तीन नाबालिग वाहन में लगे लाइट और सेंसर से जुड़े वायरिंग के तांबे के तार चोरी करते हुए पकड़े गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने पहले भी वाहनों से तार चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी बताया कि चोरी किए गए तार को चैनपुर थाना क्षेत्र के बिऊर–चैनपुर मार्ग पर स्थित मदन चौरसिया की दुकान और चैनपुर बाजार में आमिर चंद साह की दुकान पर बेच दिया गया था।
नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों दुकानों में छापेमारी की।

जांच के दौरान मदन चौरसिया की दुकान से 112 ग्राम तांबे के तार बरामद किए गए, जबकि आमिर चंद साह की दुकान से 250 ग्राम कॉपर तार बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने तार खरीदने की बात स्वीकार की। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों को विधि विरुद्ध करते हुए बाल सुरक्षा गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं चोरी के तार खरीदने के आरोप में मदन चौरसिया और आमिर चंद साह को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments