Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक घर की वर्तमान स्थिति का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसमें शामिल होंगे:
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के सदस्यों की संख्या
रहने की स्थिति
मकान का उपयोग (आवासीय या अन्य)
प्रशिक्षण में बताया गया कि सर्वे के दौरान घरों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी जुटाई जाएगी, जैसे—
पेयजल का मुख्य स्रोत
शौचालय की उपलब्धता और स्थिति
रसोईघर और इस्तेमाल होने वाला ईंधन (LPG, PNG आदि)
जनगणना में आधुनिक संसाधनों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत यह जानकारी ली जाएगी कि परिवार के पास:
मोबाइल/स्मार्टफोन या टेलीफोन है या नहीं साइकिल, बाइक, स्कूटर, कार जैसे वाहन उपलब्ध हैं या नहीं अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सावधानीपूर्वक पूरा करें, ताकि आंकड़े सटीक और विश्वसनीय हों। प्रशिक्षण सत्र में उपेश कुमार और ऋषि कुमार द्वारा जानकारी दी गई, जबकि शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव और ट्रेनर बाबुल शाह ने जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया।



