Saturday, April 12, 2025
Homeभागलपुरजदयू विधायक गोपाल मंडल समेत 4 के खिलाफ दर्ज हुआ प्राथमिकी

जदयू विधायक गोपाल मंडल समेत 4 के खिलाफ दर्ज हुआ प्राथमिकी

Bihar: भागलपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है। जंहा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है। आपको बता दे की गोपाल मंडल अपने विवादास्पद बयानों एवं बड़बोले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं जो अपने स्पष्ट और बेबाक बयानों के कारण विवादों में बने रहते हैं। अभी तक इस मामले में विस्तृत जानकारी एवं आरोपों के बारे में ज्यादा स्पष्टता नहीं आई है, किन्तु  इसका राजनीतिक और कानूनी असर देखने को मिल सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के बरारी क्षेत्र निवासी (आवेदक) सुनील कुमार, जो पेशे से एक शिक्षक हैं। उनके द्वारा जदयू विधायक गोपाल मंडल पर आरोप लगाया गया है कि विधायक गोपाल मंडल एवं उनके साथियों के द्वारा उनके घर में जबरन घुसकर उन्हें एवं उनके परिवार को धमकाया गया है एवं गाली-गलौज किया गया है। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया है की 12 फरवरी 2025 को सुबह करीब 10:00 बजे गोपाल मंडल अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर सुनील कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने सुनील कुमार को घर खाली करने की धमकी दी और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। विधायक गोपाल मंडल ने धमकी दी कि अगर घर खाली नहीं किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जिसके बाद पुनः 22 फरवरी 2025 को विधायक गोपाल मंडल एवं उनके साथी हथियारों के साथ सुनील कुमार के घर पहुंचे और उन्हें गालियां दीं। इस बार धमकी दी गई कि अगर उन्होंने घर खाली नहीं किया, तो उनके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और वह पुलिस से भी नहीं डरते। सुनील कुमार ने FIR में मांग की है कि उनके और उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और विधायक और उनके साथियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने परिवार को गोपाल मंडल के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है, क्योंकि उन्हें किसी भी समय कोई अप्रिय घटना होने का डर है। यह मामला अब पुलिस के संज्ञान में है और आवेदक ने न्याय और सुरक्षा की मांग की है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments